धूल में खो चुका ज़र्रा हूँ मैं

तुम समुंदर हो, तो क़तरा हूँ मैं

झूट के बल न चलाओ रिश्ते
झूट से ठग के ही बिखरा हूँ मैं

धोकों ने बदली है फ़ितरत मेरी
हर ग़लत के लिए ख़तरा हूँ मैं

फ़िक्र दुनिया की न है अब कोई
सहता कोई भी न नख़रा हूँ मैं

अपने ग़म ढाल बनाए मैं ने
तब कहीं जाके तो उभरा हूँ मैं

छोड़ के मोह किया मन कुंदन
पढ़ के गीता ही तो निखरा हूँ मैं

— Abha sethi

More by Abha sethi

Other ghazal from the same pen

See all from Abha sethi →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling