किसी का कुछ नहीं लिया मैं ने

अपना सब कुछ गँवा दिया मैं ने

उस ने थोड़ी सी रौशनी माँगी
तो घर अपना जला दिया मैं ने

सच कहूँ तो कभी कभी मैं भी
सोचता हूँ ये क्या किया मैं ने

इक ने पूछा कि रोते कैसे हो?
मुस्कुरा कर दिखा दिया मैं ने

जिन दीवारों ने रौशनी छीनी
उन पे सूरज बना दिया मैं ने

— Ashwani Mittal 'Aish'

More by Ashwani Mittal 'Aish'

Other ghazal from the same pen

See all from Ashwani Mittal 'Aish' →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling