साथ निकले थे ज़िन्दगी और मैं

वो तो आगे निकल गई और मैं?

रो रही है ये ज़िन्दगी मुझ को
खुलके जीते हैं शा'इरी और मैं

मेरा ग़म जानते हैं सिर्फ़ दो लोग
आइने में वो आदमी और मैं

वक़्त मानो रुका रुका सा है
चल रहे हैं मेरी घड़ी और मैं

कभी लगता है ख़ुद-कुशी कर लूँ
कभी लगता है ख़ुद-कुशी और मैं

— Ashwani Mittal 'Aish'

More by Ashwani Mittal 'Aish'

Other ghazal from the same pen

See all from Ashwani Mittal 'Aish' →

Insaan Shayari

Shers of insaan.

All Insaan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling