कि बिजली कड़के और घबरा के लग जाए
कोई सीने से तन्हा पा के लग जाए
ये दिल है कोई पौधा-वौधा थोड़ी है
लगाने से कहीं भी जा के लग जाए
कोई भी बात ऐसी आप मत करिए
गले से, बात पहले जा के लग जाए
कहीं से बद-दुआ मुझ को कोई भेजे
कहीं से मौत आए आ के लग जाए
— Irshad Siddique "Shibu"















