अपने बच्चो की तुझको मैं जन्नत सखी
मैं बना लूँ तुझे अपनी उलफ़त सखी
मेरी चाहत है बेटी हो इक मुझको भी
और हो तेरी तरह जिसकी सूरत सखी
इस लिए भी वो मुझ सेे है ग़ुस्सा बहुत
दोस्तों में, मेरी इक है औरत सखी
तू ही कहती थी अपनी मोहब्बत है सच
अब तू ही कर रही है बग़ावत सखी
बे-वफ़ाई की जिसने करेगा वो फिर
छूट सकती नहीं ये वो आदत सखी
इक परी लड़की का मैंने दिल तोड़ा है
मैं नहीं कर सका हूँ मोहब्बत सखी
पेड़ जो सीधे होते, वो काटे हैं लोग
छोड़ दूँगा मैं भी अब शराफ़त सखी
है नहीं मिलता जल्दी किसी से 'सलीम'
चाहे तुझको, ये उसकी इनायत सखी
Read Full