हुसूल-ए-मंज़िल-ए-जाँ का हुनर नहीं आया

वो रौशनी थी कि कुछ भी नज़र नहीं आया

भटक रहे हैं अभी ज़ीस्त के सराबों में
मुसाफ़िरों को शुऊर-ए-सफ़र नहीं आया

तमाम रात सितारा-शनास रोते रहे
नज़र गँवा दी सितारा नज़र नहीं आया

हज़ार मिन्नतें कीं वास्ते ख़ुदा के दिए
ये राह-ए-रास्त पे वो राहबर नहीं आया

ज़बान-ए-शेर पे मोहर-ए-सुकूत है अब तक
जलाल-ए-सौत-ओ-सुख़न रंग पर नहीं आया

वो तक रहे हैं अज़ल से फ़राज़-ए-गर्दूं पर
नज़र किसी को भी नज्म-ए-सहर नहीं आया

हमारे शहर के हर संग-बार से ये कहो
हमारी शाख़-ए-शजर पर समर नहीं आया

हर एक मोड़ पे हम ने बहुत सदाएँ दीं
सफ़र तमाम हुआ हम-सफ़र नहीं आया

दयार-ए-ग़ैर से मेरा वो सर-फिरा बेटा
गया है घर से तो फिर लौट कर नहीं आया

— Bakhsh Layalpuri

More by Bakhsh Layalpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Bakhsh Layalpuri →

Chehra Shayari

Shers of chehra.

All Chehra Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling