सोचा कुछ था देखो पर कुछ और हुआ है मर जाना था

इक लड़की के आगे रोने से अच्छा है मर जाना था

प्यार किया है तो फिर उस से सीना ठोक के कह जा कर
क्या इतनी सी बात में इतना घबराता है मर जाना था

आगे और चलेगा तो फिर जन्नत वन्नत पा लेगा पर
पीछे लौट के जाने की जो सोच रहा है मर जाना था

तेरी हालत देख मुझे भी यार तरस अब आता है
बे-मतलब में इतना ज़्यादा तू तन्हा है मर जाना था

— Aditya Kaushal

More by Aditya Kaushal

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya Kaushal →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling