Top 20 Aadat Shayari

Aadat Shayari beautifully expresses how someone becomes a habit in your life—someone you cannot live without. These lines capture the depth of attachment, whether it's love, memories, or even pain. From sweet mohabbat to emotional dependency, aadat shayari reflects how deeply a person can become part of your daily existence.

वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर आदत इस की भी आदमी सी है — Gulzar
मुझ को बीमार करेगी तिरी आदत इक दिन और फिर तुझ से भी अच्छा नहीं हो पाऊँगा — Rahul Jha
बन जाती कैसे दुनिया से सच कहने की आदत ठहरी — Pawan
आदत कि पहरों चाँद-सितारों को देखना इक दिन ज़मीं से दूर करेगी हमें-तुम्हें — Vikas Rajput
जी लगाई है मैं ने ये गंदी आदत इन सभी को जो ये मेरे दोस्त सब मिसरों पे मिसरे मारते हैं — Aves Sayyad
चाय की लत लगी हमें जब से याद तेरी भुलाए बैठे हैं — Afzal Sultanpuri
परेशांँ लोग सारे हैं के क्यूँँ आदत में शामिल है तेरा अफ़ज़ल जहाँँ जाना वहीं मशहूर हो जाना — S M Afzal Imam
उस को झूठे वादें करने की बीमारी है ऐसा लगता है उस की आदत सरकारी है — Meem Alif Shaz
मैं बुरा हूँ और हूँ मजबूर आदत के लिए दूर रहिए आप भी अपनी शराफ़त के लिए — Abhishek Tiwari
मैं जिसे प्यार का अंदाज़ समझ बैठा हूँ वो तबस्सुम वो तकल्लुम तिरी आदत ही न हो — Sahir Ludhianvi
उस को चूमा तो ये जाना है इस की आदत लगने वाली है — Abhishek Jadhav
जैसे छूटी बाद-ए-फ़ुर्क़त इश्क़ की आदत मेरी वैसे ही मुझ को शजर सिगरेट की आदत हो गई — Shajar Abbas
मेरी आदत नहीं थी झूठ बोलूँ इसी आदत नें मुझ को ले डुबोया — Umesh Maurya
जो दिल जीत लगाएगा उस को याँ आदत अपनी वो सौंपेगीं उस को हुस्न की दौलत, इशरत अपनी — Sandeep dabral 'sendy'
मुझ को उस की आँखों में कूदने की आदत है मैं तुम्हें बताऊँगा ख़ुद-कुशी के बारे में — Abbas Tabish