Top 20 Awaaz Shayari

Awaaz shayari reflects the inner voice of emotions, whether spoken or hidden in silence. It captures the soft whispers of the heart, the loud cries of pain, and the subtle sur of love. These verses turn feelings into words, where every awaaz tells a story of connection, longing, and expression.

मेरी ख़ामोशियों में लर्ज़ां है मेरे नालों की गुम-शुदा आवाज़ — Faiz Ahmad Faiz
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
वो सब सच बोल कर मुझ सेे मोहब्बत मांगती देता वो धोखे से मोहब्बत चाहती है क्या सजा दे दूँ — Prashant Tripathi
तुम्हारी आँखों को देखा तो ये यक़ीन हुआ बग़ैर लफ़्ज़ के भी बात-चीत मुमकिन है — Ramnath Shodharthi
रूदाद-ए-मुहब्बत गर जो लफ़्ज़ बयाँ कर दें अहसास तुम्हें हो क्यूँँ मैं दफ़्न रिसालों में — Priya omar
इशारों ही में हाल-ए-दिल मैं सारा खोल जाता हूँ बहुत ख़ामोश रह कर भी बहुत कुछ बोल जाता हूँ — Dhiraj Singh 'Tahammul'
तुम ने किस कैफ़ियत में मुख़ातब किया कैफ़ देता रहा लफ़्ज़-ए-'तू' देर तक — Ambreen Haseeb Ambar
हमारी बातों को संजीदगी से मत लीजिए हमारा क्या है कि हम कुछ भी बोल देते हैं — Ramnath Shodharthi
दौर, अर्सा, वक़्त चाहे बोल लो बीत जाए तो कभी आता नहीं — Sagar
हमारे घर के रिश्तों में अभी बारीकियाँ कम हैं भतीजा मार खाता है तो चाचा बोल देते हैं — Nirbhay Nishchhal
दुनिया भर की राम-कहानी किस किस ढंग से कह डाली अपनी कहने जब बैठे तो एक एक लफ़्ज़ पिघलता था — Khalilur Rahman Azmi
बंसी सब सुर त्यागे है, एक ही सुर में बाजे है हाल न पूछो मोहन का, सब कुछ राधे राधे है — Zubair Ali Tabish
मैं चुप रहूँ तो मेरी आँख बोल पड़ती है चलो किसी को तो इज़हार करना आता है — Imran Aami
छुप गए वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है — Asrar Ul Haq Majaz