Top 20 Dhoop Shayari

Dhoop shayari captures the essence of sunlight—sometimes warm and hopeful, sometimes harsh and testing. It reflects life’s realities, struggles, and the balance between dhoop and chhaanv. These lines beautifully express emotions tied to strength, growth, and inner resilience.

हम ख़ुश हैं हमें धूप विरासत में मिली है अज्दाद कहीं पेड़ भी कुछ बो गए होते — Shahryar
धूप से रूठ कर कहाँ कोई पेड़ अपनी जड़ें बदलता है — Saarthi Baidyanath
जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है उन के यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है — Ritesh Rajwada
धूप की तरह एक लड़की है जो मेरे हाथ में नहीं आती — Saarthi Baidyanath
ये किस लिए चराग़ों को तुम जला रहे हो अंधों को रौशनी की क्या सच में है ज़रूरत? — NISHKARSH AGGARWAL
जो मुझ को जून की गर्मी में तन्हा छोड़ गया वो आज ढूँढ़ रहा है मुझे दिसम्बर में — Shajar Abbas
ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं — Mahirul Qadri
घर में ठंडे चूल्हे पर अगर ख़ाली पतीली है बताओ कैसे लिख दूँ धूप फागुन की नशीली है — Adam Gondvi
धूप भी आराम करती थी जहाँ अपना ऐसी छाँव से नाता रहा — Madan Mohan Danish
जुगनुओं को रौशनी का यूँँ पता देता हूँ मैं जल रहे कमरे की बत्ती को बुझा देता हूँ मैं — Vivek Vistar
सर्द मौसम यूँँ अचानक हो गया चाँद-सूरज लग रहे रूठे हुए — "Nadeem khan' Kaavish"
हर एक बात पे करते हो क़त्ल-ए-आम की बातें तुम्हीं बताओ अब अंज़ाम-ए-गर्मी-ए-जुनूँ क्या है — Ajeetendra Aazi Tamaam
आग उगलती रातों में इक शीतलता सी छायी थी गर्मी की छुट्टी में फिर वो मामा के घर आई थी — Shubham Seth
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ — Amaan Haider