"आख़िरी बार मिलो"

आख़िरी बार मिलो ऐसे कि जलते हुए दिल
राख हो जाएँ कोई और तक़ाज़ा न करें
चाक-ए-वादा न सिले ज़ख़्म-ए-तमन्ना न खिले
साँस हमवार रहे शम्अ' की लौ तक न हिले
बातें बस इतनी कि लम्हे उन्हें आ कर गिन जाएँ
आँख उठाए कोई उम्मीद तो आँखें छिन जाएँ

इस मुलाक़ात का इस बार कोई वहम नहीं
जिस से इक और मुलाक़ात की सूरत निकले
अब न हैजान ओ जुनूँ का न हिकायात का वक़्त
अब न तजदीद-ए-वफ़ा का न शिकायात का वक़्त
लुट गई शहर-ए-हवादिस में मता-ए-अल्फ़ाज़
अब जो कहना है तो कैसे कोई नौहा कहिए
आज तक तुम से रग-ए-जाँ के कई रिश्ते थे
कल से जो होगा उसे कौन सा रिश्ता कहिए

फिर न दहकेंगे कभी आरिज़-ओ-रुख़्सार मिलो
मातमी हैं दम-ए-रुख़्सत दर-ओ-दीवार मिलो
फिर न हम होंगे न इक़रार न इनकार मिलो
आख़िरी बार मिलो

— Mustafa Zaidi

More by Mustafa Zaidi

Other nazm from the same pen

See all from Mustafa Zaidi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling