मुझे झूठा भरोसा फिर दिलाया जा रहा है

मिरे दुख का तमाशा क्यूँ बनाया जा रहा है

तिरे होते हुए मुझ को उदासी खा रही है
तिरे होते हुए मुझ को सताया जा रहा है

किसी से है मुहब्बत और हुई शादी किसी से
नए से शख़्स से रिश्ता निभाया जा रहा है

वो जिस से बोलने में काँपते थे होंठ मेरे
उसी द्वारा मुझे अब चुप कराया जा रहा है

— Rudransh Trigunayat

More by Rudransh Trigunayat

Other ghazal from the same pen

See all from Rudransh Trigunayat →

Gham Shayari

Shers of gham.

All Gham Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling