Ashok Sagar

Ashok Sagar

@Ashoksagar77

Ashok Sagar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashok Sagar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

29

Likes

33

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ख़ुदा करे कि न तब्दील हो मेरा लहजा वगरना लोग कहेंगे बदल गए हो तुम — Ashok Sagar
हूँ ज़रूरत के लिए शहर में 'सागर' वरना गाँव से जाने में ये जान निकल जाती है — Ashok Sagar
हक़ीक़त है ये मत समझो कोई झूठी कहानी है फ़क़त इक माँ का दिल है प्यार की जो राजधानी है — Ashok Sagar
गुमनाम हो गए हैं यज़ीद और उस के लोग दुनिया में जलवा है मेरे प्यासे हुसैन का — Ashok Sagar
कहना उन सेे मैं याद करता हूँ वो कहीं पर अगर मिलें तुम को — Ashok Sagar
क्या गुरबत के क़िस्से भी छपते हैं अख़बारों में हम ने साँसों को भी बिकते देखा है गुब्बारों में — Ashok Sagar
ज़िंदगी तू भी मेरे साथ सफ़र करती है देखना ये है कि कब तक के मगर करती है — Ashok Sagar
दर्द ही दर्द अब है सीने में तू नहीं है तो क्या है जीने में — Ashok Sagar
मैं ने अपना लिया ग़ज़ल को जब शा'इरी ने मुझे ही छोड़ दिया — Ashok Sagar
जिस तरह पेश आती है मुझ सेे इस सेे बेहतर है बे-वफ़ा हो जा — Ashok Sagar
चराग़ों के बिना सागर बहुत घर हो गए होते सुख़न के नाम का है जो अगर मरहम नहीं होता — Ashok Sagar
तेरे पहलू में गुज़रे जान-ए-जानाँ मेरे हिस्से की जितनी ज़िन्दगी है — Ashok Sagar
बातें बनाने में माहिर नहीं हम बातें बनाना है पेशा हमारा — Ashok Sagar
दुश्मन हमेशा ख़ौफ़ के घेरे में रहता है भाई हमारे साथ जो ख़ेमे में रहता है — Ashok Sagar
तेरी घड़ी का क़ुसूर क्या जब समय ही मेरा ख़राब है तो — Ashok Sagar
नहीं जानते हो तो जा कर के पूछो कुल्हाड़ी बताएगी लकड़ी की क़ीमत — Ashok Sagar

Ghazal