Komal Bajpai

Komal Bajpai

@Komal_bajpai

Komal Bajpai shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Komal Bajpai's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

3

Likes

7

Shayari
Audios
  • Ghazal
इश्क़ करते हो मगर ध्यान नहीं रहता है
आपका चाक गिरेबान नहीं रहता है

तुम निकाले तो किसी वक़्त भी जा सकते हो
दिल में मुद्दत कोई मेहमान नहीं रहता है

बात कुछ होगी ज़रूर अब वो बताए न बताए
वो कभी इतना परेशान नहीं रहता है

नब्ज़ चलती है मेरी इन दिनों जैसे तैसे
हाँ मगर ख़ून का दौरान नहीं रहता है

मर्द वो इश्क़ के लायक़ नहीं होता 'कोमल'
वस्ल के वक़्त जो इंसान नहीं रहता है
Read Full
Komal Bajpai
तंग था आसमान पानी का
बन गया ख़ुद किसान पानी का

दूर तक प्यास है सफ़र में मेरे
नहीं लाना है ध्यान पानी का

मेरे जैसी ही जलपरी के लिए
होता होगा मकान पानी का

रहने वाले वो लोग सहरा के
देखते हैं जहान पानी का
Read Full
Komal Bajpai
मुद्दतों मन मेरा महका देर तक
उसने यूँ मुझको था देखा देर तक

तुम रुला देते हो इन आँखों को बस
और सुखाती हूँ मैं दरिया देर तक

वक़्त पर तैयार है वो और मैं
ढूँढती रहती हूँ झुमका देर तक
Read Full
Komal Bajpai