Mansa khyaal

Mansa khyaal

@Mansa_khyaal

Mansa khyaal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mansa khyaal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

1

Likes

2

Shayari
Audios
  • Ghazal
मेरी ग़ज़ल को बस मोहब्बत का सहारा चाहिए
यानी कि इस अच्छे भले दिल को ख़सारा चाहिए

जुगनू चमकते हैं फ़क़त रातों में सबको है ख़बर
फिर भी परख लूँ इक दफ़ा दिन आश्कारा चाहिए

पत्थर अगर हो दिल की जानिब बोलो कैसे धड़के वो
पहली मोहब्बत में उठी नज़रें दोबारा चाहिए

कैसे समझ जाता है कोई बिन कहे बातें सभी
आख़िर दिल-ए-नादाँ को कोई तो इशारा चाहिए

हरगिज़ नहीं हो सकता मुझ से इन्तिज़ार-ए-ईद अब
उस चाँद से कह दो कि रोज़-ओ-शब नज़ारा चाहिए
Read Full
Mansa khyaal