Shadab bastavi

Shadab bastavi

@Shadab_bastavi

Shadab bastavi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shadab bastavi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

16

Likes

17

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

जिन के जलने से दमकती हो ये दुनिया 'शादाब' उन चराग़ों से कभी तुम भी तो सट कर देखो — Shadab bastavi
उस की तस्ख़ीर नहीं कोई जहाँ में साक़ी चाँद लाओ या ज़मीं को ही उलट कर देखो — Shadab bastavi
मैं तेरे वास्ते वो सारे रिश्ते छोड़ आया हूँ जो मेरी आबरू थे दिल उन्हीं का तोड़ आया है — Shadab bastavi
वो रो रहा है उसे चुप करा दो मत रोए कि इस जहाँ के लिए रो रहा यही दुनिया — Shadab bastavi
मुनाफ़क़त वफ़ा लज़्ज़त सितम हवस औरत हमें तो वैसे भी अच्छी लगी नहीं दुनिया — Shadab bastavi
ब-वक़्त-ए-कूच कहीं तब हुआ सुकूँ मुझ को किसी ने कान में बोला की जा रही दुनिया — Shadab bastavi
वो मुझ सेे रोज़ कहती थी मुझे तुम चाँद ला कर दो उसे इक आइना देकर अकेला छोड़ आया हूँ — Shadab bastavi
क्या चाहते हो तुम ये कोई पूछ ले अगर माँ के वो मैले हाथ वो आँखों को चूमना — Shadab bastavi
आख़िरी बार मैं कहता हूँ रक़ीबों सुन लो देखना जो है तुम्हें दूर से हट कर देखो — Shadab bastavi
उदासी रो के ये बोली मैं हूँ दरकार-ए-शादाबी मैं तेरी आशियाँ की सम्त उस को मोड़ आया हूँ — Shadab bastavi
दुआ करो कि ये शादाब जल्द मर जाए तुम्हारे हिस्से में आए अजीब सी दुनिया — Shadab bastavi
ख़ुदा के बंदे कि शैतान के पुजारी हैं इबादतों में भी उन के है बस बसी दुनिया — Shadab bastavi
उसे लगा की बहुत ग़ौर कर के देखेंगे हमारे पास से गुज़री गुज़र गई दुनिया — Shadab bastavi
जो मर रहे हैं उन्हें क्यूँ हसीं लगी दुनिया सो इस लिए मुझे लगती है बे-हिसी दुनिया — Shadab bastavi
सल्तनत तर्क किया क्यूँ चुना जंगल उस ने एक राजा ने मुहब्बत यूँँ निभाई होगी — Shadab bastavi