Shamsher 'Sahil'

Shamsher 'Sahil'

@Shamsher_Sahil

Shamsher 'Sahil' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shamsher 'Sahil''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

9

Likes

49

Shayari
Audios
  • Sher(9)

Sher

मेरा क़िस्सा तो समझ आ गया है सुनने से मेरा किरदार निभाने से समझ आएगा — Shamsher 'Sahil'
ख़ामोशियों से और बिगड़ता है राब्ता ये मसअले तो बात से सुलझेंगे बात कर — Shamsher 'Sahil'
मौत के बा'द भी ज़ात न पीछा छोड़ेगी इन सबने मरघट भी अलग बनाए हैं — Shamsher 'Sahil'
अगर दुनिया हमें कहती है नाकारा तो कहने दो हमें इतना ही काफ़ी है कि तेरे काम आते हैं — Shamsher 'Sahil'
तेरा चेहरा है मेरे ध्यान में क़ैद इक परिंदा है आसमान में क़ैद — Shamsher 'Sahil'
अगर वो वक़्त से पहले ही आ गया मिलने हमारे हाथ से फिर इंतिज़ार जाएगा — Shamsher 'Sahil'
जंगल जंगल घूमने वाला इक जोगी छोटे से इक शहर में रस्ता भटक गया — Shamsher 'Sahil'
हिज्र के उस मकाम पर हैं हम नींद आने से ख़ुश हो जाते हैं — Shamsher 'Sahil'
मैं ने जाँ तक लगा दी इश्क़ में और आप जी भी नहीं लगा पाए — Shamsher 'Sahil'