Aamir Sohail

Aamir Sohail

@aamir-sohail

Aamir Sohail shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aamir Sohail's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

4

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

तस्वीर बनाऊँ तो बिगड़ जाती है मुझ से ऐसा नहीं बनना मुझे वैसा नहीं बनना — Aamir Sohail
इस तरह के लब कौन तराशेगा दोबारा इस तरह का चेहरा तो किसी का नहीं बनना — Aamir Sohail

Ghazal

अब तुम को ही सावन का संदेसा नहीं बनना मुझ को भी किसी और का रस्ता नहीं बनना कहती है कि आँखों से समुंदर को निकालो हँसती है कि तुम से तो किनारा नहीं बनना मोहतात है इतनी कि कभी ख़त नहीं लिखती कहती है मुझे औरों के जैसा नहीं बनना तस्वीर बनाऊँ तो बिगड़ जाती है मुझ से ऐसा नहीं बनना मुझे वैसा नहीं बनना इस तरह के लब कौन तराशेगा दोबारा इस तरह का चेहरा तो किसी का नहीं बनना चेहरे पे किसी और की पलकें नहीं झुकती आँखों में किसी और का नक़्शा नहीं बनना मैं सोच रहा हूँ कि मैं हूँ भी कि नहीं हूँ तुम ज़िद पे अड़ी हो कि किसी का नहीं बनना मैं रात की ईंटें तो बहुत जोड़ रहा हूँ पर मुझ से तेरे दिन का दरीचा नहीं बनना इनकार तो यूँँ करती है जैसे कि कभी भी छाँव नहीं बनना उसे साया नहीं बनना इस दर्द की तहवील में रहते हुए हम को चुप-चाप बिखरना है तमाशा नहीं बनना उस ने मुझे रखना ही नहीं आँखों में 'आमिर' और मुझ से कोई और ठिकाना नहीं बनना — Aamir Sohail