Ahmad Lateef

Ahmad Lateef

@ahmad-lateef

Ahmad Lateef shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ahmad Lateef's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

1

Likes

0

Shayari
Audios
  • Ghazal
मैं खो गया हूँ कहाँ आशियाँ बनाते हुए
ज़मीन भूल गया आसमाँ बनाते हुए

सितारा-वार चमकता हर एक ज़र्रा मिरा
बिखर न जाए कहीं कहकशाँ बनाते हुए

तुम्हारे नाम पे मैं जल-बुझा तो इल्म हुआ
कि सूद बनता है कैसे ज़ियाँ बनाते हुए

महाज़ पर ही रहा हूँ लहू के बुझने तक
क़लम हुए मिरे बाज़ू कमाँ बनाते हुए

क़दम कुछ ऐसा उठा आख़िरी क़दम कि 'लतीफ़'
मैं दो जहाँ से गया इक जहाँ बनाते हुए
Read Full
Ahmad Lateef