Ahtamam Sadiq

Ahtamam Sadiq

@ahtamam-sadiq

Ahtamam Sadiq shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ahtamam Sadiq's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

2

Likes

7

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

अब अपना इंतिज़ार रहेगा तमाम-उम्र इक शख़्स था जो मुझ से जुदा कर गया मुझे — Ahtamam Sadiq

Ghazal

जो एक उम्र हँसा था मुझे सताते हुए वो रो पड़ा है मेरी दास्ताँ सुनाते हुए किसी के प्यार की ये आख़िरी निशानी है हवा ने ये भी न सोचा दिया बुझाते हुए तुम्हें भी वक़्त की गर्दिश निगल न जाए कहीं ज़रा ख़याल हो मेरी हँसी उड़ाते हुए वो शख़्स जिस का तअ'ल्लुक़ न था कोई मुझ से ये क्या कि रोने लगा मुझ से दूर जाते हुए निगाह-ए-नाज़ की फ़रमा-रवाइयाँ तौबा वो मुस्कुरा भी रही थीं सज़ा सुनाते हुए इलाज अपने अँधेरों का आप ख़ुद कीजे कुम्हार थक से गए हैं दिया बनाते हुए घुला है दर्द फ़ज़ाओं में इस तरह 'सादिक़' कि जान जाती है इक बार मुस्कुराते हुए — Ahtamam Sadiq