Ashfaq Hussain

Ashfaq Hussain

@ashfaq-hussain

Ashfaq Hussain shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashfaq Hussain's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

4

Likes

4

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(2)
  • Nazm(1)

Sher

फूल महकेंगे यूँ ही चाँद यूँ ही चमकेगा तेरे होते हुए मंज़र को हसीं रहना है — Ashfaq Hussain

Ghazal

दिल इक नई दुनिया-ए-मआनी से मिला है ये फल भी हमें नक़्ल-ए-मकानी से मिला है जो नाम कभी नक़्श था दिल पर वो नहीं याद अब उस का पता याद-दहानी से मिला है ये दर्द की दहलीज़ पे सर फोड़ती दुनिया इस का भी सिरा मेरी कहानी से मिला है खोए हुए लोगों का सुराग़ अहल-ए-सफ़र को जलते हुए ख़ेमों की निशानी से मिला है ख़ातिर में किसी को भी न लाने का ये अंदाज़ बिफरी हुई मौजों की रवानी से मिला है लफ़्ज़ों में हर इक रंज समोने का क़रीना उस आँख में ठहरे हुए पानी से मिला है ये सुब्ह की आग़ोश में खिलता हुआ मंज़र इक सिलसिला-ए-शब की गिरानी से मिला है — Ashfaq Hussain
तेरे पहलू में तेरे दिल के क़रीं रहना है मेरी दुनिया है यही मुझ को यहीं रहना है काम जो उम्र-ए-रवाँ का है उसे करने दे मेरी आँखों में सदा तुझ को हसीं रहना है दिल की जागीर में मेरा भी कोई हिस्सा रख मैं भी तेरा हूँ मुझे भी तो कहीं रहना है आसमाँ से कोई उतरा न सहीफ़ा न सही तू मेरा दीं है मुझे साहिब-ए-दीं रहना है जैसे सब देख रहे हैं मुझे उस तरह न देख मुझ को आँखों में नहीं दिल में मकीं रहना है फूल महकेंगे यूँँ ही चाँद यूँँ ही चमकेगा तेरे होते हुए मंज़र को हसीं रहना है मैं तेरी सल्तनत-ए-हुस्न का बाशिंदा हूँ मुझ को दुनिया में कहीं और नहीं रहना है — Ashfaq Hussain

Nazm