Fana Nizami Kanpuri

Fana Nizami Kanpuri

@fana-nizami-kanpuri

Fana Nizami Kanpuri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fana Nizami Kanpuri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

4

Likes

26

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(2)

Sher

दुनिया पे ऐसा वक़्त पड़ेगा कि एक दिन इंसान की तलाश में इंसान जाएगा — Fana Nizami Kanpuri
तिरे वा'दों पे कहाँ तक मिरा दिल फ़रेब खाए कोई ऐसा कर बहाना मिरी आस टूट जाए — Fana Nizami Kanpuri

Ghazal

झूटी ही तसल्ली हो कुछ दिल तो बहल जाए धुंदली ही सही लेकिन इक शम्अ' तो जल जाए इस मौज की टक्कर से साहिल भी लरज़ता है कुछ रोज़ तो तूफ़ाँ की आग़ोश में पल जाए मजबूरी-ए-साक़ी भी ऐ तिश्ना-लबो समझो वाइज़ का ये मंशा है मय-ख़्वारों में चल जाए ऐ जल्वा-ए-जानाना फिर ऐसी झलक दिखला हसरत भी रहे बाक़ी अरमाँ भी निकल जाए इस वास्ते छेड़ा है परवानों का अफ़्साना शायद तेरे कानों तक पैग़ाम-ए-अमल जाए मय-ख़ाना-ए-हस्ती में मै-कश वही मै-कश है सँभले तो बहक जाए बहके तो सँभल जाए हम ने तो 'फ़ना' इतना मफ़्हूम-ए-ग़ज़ल समझा ख़ुद ज़िंदगी-ए-शा'इर अश'आर में ढल जाए — Fana Nizami Kanpuri