Anand

Anand

@iamrajakumaranand

Anand shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anand's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

13

Likes

12

Shayari
Audios
  • Sher(13)

Sher

कभी रहता था बेपरवाह मैं भी कभी रहती थी मेरी फ़िक्र तुझ को — Anand
जब रब्त था तो एक शिकायत की लिस्ट थी फिर यूँँ हुआ कि कोई शिकायत नहीं रही — Anand
चाहता तो हूँ नहीं देखूँ तुझे पर ख़्वाब की है अपनी चाहत क्या करूँँ मैं — Anand
फ़क़त ख़ामी दिखी मेरी बिछड़ते वक़्त उस को वो सारी ख़ूबियाँ मेरी कहीं दफ़ना चुकी थी — Anand
तुम्हारी उस छुअन को आज भी महसूस करता हूँ मेरी पहली मोहब्बत थी तुम्हीं और आख़िरी भी हो — Anand
ज़िन्दगी चाहती है ख़ुद-कुशी पर दिल किसी हादसे की आस में है — Anand
तुझे मैं ख़्वाब में भी कैसे देखूँ मुझे तो नींद ही आती नहीं है — Anand
इतने दिन बा'द भी तो बोली बस तुम मुझे भूल क्यूँ नहीं जाते — Anand
हो तुम नहीं तो मेरे लिए राएगाँ हैं सब इस पे सितम तुझे ही नहीं ए'तिबार है — Anand
क्या-क्या ले कर चले गए जाने वाले तुम बिन सब कुछ लगता है ख़ाली-ख़ाली — Anand
वाक़िफ़ थी मेरी सारी परेशानियों से तुम तुम से तो नए दर्द की उम्मीद नहीं थी — Anand
मुझे लगता था बस तुम ही समझती हो मगर अफ़्सोस है तुम भी समझती हो — Anand
बता कैसे मैं तुझ को भूल जाऊँ तू भीतर है मेरे बाहर नहीं है — Anand