Iffat Faridi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Iffat Faridi's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
2
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
Nazm
हर तरफ़ तेरा आइना देखा हुस्न क़ुदरत का बे-बहा देखा
अपनी आँखों में वो नज़र आया हम ने जब जब भी आइना देखा
मेरे एहसास में निहाँ है तू ख़्वाब में तुझ को जा-ब-जा देखा
थक गई हूँ अकेले चल चल कर दिल हुआ ख़ुश जो क़ाफ़िला देखा
मुंतज़िर हूँ तिरी ज़माने से इक दिया बन के रास्ता देखा
इश्क़ की इंतिहा पे आ कर मैं सोचती हूँ कि तुझ में क्या देखा