Kunal Goswami

Kunal Goswami

@kgoswami779

Kunal Goswami shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kunal Goswami's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

0

Shayari
Audios
  • Ghazal
तुमको गले लगाए ज़माने गुज़र गए
वो दिन मोहब्बतों के सुहाने गुज़र गए

काॅलेज भी खुल नहीं रहा ट्यूशन भी बंद है
मिलने के तुमसे सारे बहाने गुज़र गए

दफ़्तर से की थी छुट्टियाँ किस किस बहाने से
अमके गुज़र गए हैं फ़लाने गुज़र गए

भूले थे जिनके वास्ते दुनिया को तुम 'कुणाल'
उनकी भी याद आए ज़माने गुज़र गए

मर जाएँ जब 'कुणाल' तो उनसे ये कहना तुम
मैडम सुनो तुम्हारे दिवाने गुज़र गए
Read Full
Kunal Goswami
रेडिएशन भरा है तेरा आसमाँ
मेरे ख़ातिर बना दे नया आसमाँ

कब मुलाक़ात होगी मेरी आपसे
कब ज़मीं पर उतर आएगा आसमाँ

मौत के बाद भी आऊँ सबको नज़र
कोई ऐसा सितारा बना आसमाँ

चाँद तारे लगे हैं सभी तोड़ने
सब समझने लगे बाप का आसमाँ

हो नहीं सकता ये आसमाँ रब का घर
हो नहीं सकता रब से बड़ा आसमाँ

एक तोते से जब एक मैना मिली
एक पिंजरा भी तब बन गया आसमाँ

मुख में हनुमान जब भर के सूरज उड़े
हर कोई रह गया देखता आसमाँ

एक पग में कभी उसने नापी ज़मीं
और कभी उसके मुख में दिखा आसमाँ
Read Full
Kunal Goswami
शाइरी छूट जाएगी मेरी
लग गई आज नौकरी मेरी

मौत मुझको गले लगाने लगी
और फिर आँख खुल गई मेरी

आज फिर वक़्त मिल गया मुझको
आज फिर रुक गई घड़ी मेरी

रो रहा हूँ अजब तरीक़े से
छूटती क्यों नहीं हँसी मेरी

है ग़मों में मेरे तेरी ख़ुशियाँ
तेरी ख़ुशियों में है ख़ुशी मेरी
Read Full
Kunal Goswami