Parvez Muzaffar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Parvez Muzaffar's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
2
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
दोस्त है वो पीठ पर आएगा नेज़ा तान कर भाई है तो जा मिरी रुस्वाई का सामान कर
वर्ना सीधे से अदा कर दे शराफ़त का ख़िराज और आज़ादी की ख़्वाहिश है तो बढ़ एलान कर
तुझ को हक़-तलफ़ी का ये एहसास क्यों होने लगा सारे अंधे बाँटते हैं रेवड़ी पहचान कर
आ गले मिल दर्द का रिश्ता है अपने दरमियाँ इतने ज़ोरों से न हिन्दोस्तान पाकिस्तान कर
मेरे ग़म-ख़ाने को जैसे तू ने जल-थल कर दिया मेहरबाँ बादल किसी सहरा को नख़लिस्तान कर
रौशनी रहती है तेरी शीश-महलों में सदा चाँद प्यारे मेरी कुटिया पर कभी एहसान कर
उस ने पूछा तक नहीं 'परवेज़' हो किस हाल में मैं तो उस के पास आ बैठा था अपना जान कर