Raees Warsi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Raees Warsi's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
1
Content
11
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
तेरे पैकर सी कोई मूरत बना ली जाएगी दिल के बहलाने की ये सूरत निकाली जाएगी
कौन कह सकता था ये क़ौस-ए-क़ुज़ह को देख कर एक ही आँचल में ये रंगत समा ली जाएगी
काग़ज़ी फूलों से जब मानूस होंगी तितलियाँ आशिक़ी की रस्म दुनिया से उठा ली जाएगी
आइने में बाल पड़ जाए तो जा सकता नहीं रेत की दीवार तो फिर से बना ली जाएगी
हम जो कार-ए-आज़री में बे-हुनर ठहरे तो क्या उन की सूरत शे'र के क़ालिब में ढाली जाएगी
ख़ुद-परस्ती के नशे में जिन को है ज़ो'म-ए-जमाल आइना देखें तो उन की ख़ुश-ख़याली जाएगी
इश्क़ की फ़ितरत में है परवान ही चढ़ना 'रईस' हुस्न वो दौलत नहीं जो फिर कमा ली जाएगी