Saghar Azmi

Saghar Azmi

@saghar-azmi

Saghar Azmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saghar Azmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

2

Likes

12

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

बैठे थे जब तो सारे परिंदे थे साथ साथ उड़ते ही शाख़ से कई सम्तों में बट गए — Saghar Azmi

Ghazal

प्यास सदियों की है लम्हों में बुझाना चाहे इक ज़माना तिरी आँखों में समाना चाहे ऐसी लहरों में नदी पार की हसरत किस को अब तो जो आए यहाँ डूब ही जाना चाहे आज बिकने सर-ए-बाज़ार मैं ख़ुद आया हूँ क्यूँँ मुझे कोई ख़रीदार बनाना चाहे मुझ में और तुझ में है ये फ़र्क़ तो अब भी क़ाएम तू मुझे चाहे मगर तुझ को ज़माना चाहे कभी इज़हार-ए-मोहब्बत कभी शिकवों के लिए तुझ से मिलने का कोई रोज़ बहाना चाहे जिस को छूने से मिरा जिस्म सुलग उट्ठा था दिल फिर इक बार उसी छाँव में जाना चाहे उस के जज़्बात से यूँँ खेल रहा हूँ 'साग़र' जैसे पानी में कोई आग लगाना चाहे — Saghar Azmi