Sarika saransh

Sarika saransh

@sarikakithoria

Sarika saransh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sarika saransh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

28

Likes

28

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ज़माना रोज़ मुझ को कोसता था ज़माने से मगर लड़ती रही हूँ — Sarika saransh
हमारा दुख नहीं समझा किसी ने भी यहाँ अपना हमारा है नहीं कोई — Sarika saransh
किसी को चाहने का ये नतीजा है किसी से आप को नफ़रत मिलेगी फिर — Sarika saransh
और कितने रंग बदलोगे बताओ और कितने झूठ बोलोगे बताओ — Sarika saransh
ख़ुद को मैं ने ख़ुद ही समझाया है कोई मेरे काम नहीं आया है — Sarika saransh
हमेशा कुछ नहीं रहता यहाँ पर अँधेरा भी भला कब तक रहेगा — Sarika saransh
हमारी ज़िन्दगी नासूर कर के हमारा दिल दुखाकर ख़ुश रहोगे — Sarika saransh
सदा तो चल नहीं सकता किसी का हुक्म दुनिया में — Sarika saransh
तुम्हारी जीत ये कैसे हुई बोलो अभी तो हार मानी ही नहीं मैं ने — Sarika saransh
मुझे आवारगी का शौक़ तो था ही नहीं लेकिन बिताई ज़िन्दगी तो ये मुसाफ़िर की तरह मैं ने — Sarika saransh
खिले हैं फूल जितने डाल पर सारे हमेशा इस तरह खिलने नहीं वाले — Sarika saransh
लोग अपने ही नहीं होते किसी भी तौर से देखना हो ये अगर तो ख़ूब फिर अच्छा करो — Sarika saransh
मैं तुम्हारा इक खिलौना हूँ सुना है कब तलक यूँँ मुझ सेे खेलोगे बताओ — Sarika saransh
हमारे दोस्त दुश्मन से बुरे हैं सहारा है नहीं हम को किसी का — Sarika saransh
तुम मेरी सब सेे अच्छी आदत हो इस लिए तुम सेे दूर रहा करती हूँ — Sarika saransh
किसी की आह से कैसे बचोगे तुम्हें ये लग रहा है ख़ुश रहोगे — Sarika saransh
किसी का दिल दुखाकर ख़ुश रहोगे किसी को आप पाकर ख़ुश रहोगे — Sarika saransh
हमारे सिर पे ज़िम्मेदारियाँ हैं इजाज़त ही नहीं है इश्क़ कर लें — Sarika saransh
हुई है क्या ख़ता मुझ सेे नहीं मालूम है मुझ को सज़ा इतनी बड़ी जैसे हदों को पार कर बैठे — Sarika saransh
किताबों के अलावा कारख़ाने हैं तुम्हें अंजाम अपना सोचना है ख़ुद — Sarika saransh