Seemab Akbarabadi

Seemab Akbarabadi

@seemab-akbarabadi

Seemab Akbarabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Seemab Akbarabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

7

Likes

129

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

है हुसूल-ए-आरज़ू का राज़ तर्क-ए-आरज़ू मैं ने दुनिया छोड़ दी तो मिल गई दुनिया मुझे — Seemab Akbarabadi
दिल की बिसात क्या थी निगाह-ए-जमाल में इक आईना था टूट गया देख-भाल में — Seemab Akbarabadi
उम्र-ए-दराज़ माँग के लाई थी चार दिन दो आरज़ू में कट गए दो इंतिज़ार में — Seemab Akbarabadi
दुनिया है ख़्वाब हासिल-ए-दुनिया ख़याल है इंसान ख़्वाब देख रहा है ख़याल में — Seemab Akbarabadi
माज़ी-ए-मरहूम की नाकामियों का ज़िक्र छोड़ ज़िन्दगी की फ़ुर्सत-ए-बाक़ी से कोई काम ले — Seemab Akbarabadi
अब क्या बताऊँ मैं तिरे मिलने से क्या मिला इरफ़ान-ए-ग़म हुआ मुझे अपना पता मिला — Seemab Akbarabadi

Ghazal

ग़म मुझे हसरत मुझे वहशत मुझे सौदा मुझे एक दिल दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे है हुसूल-ए-आरज़ू का राज़ तर्क-ए-आरज़ू मैं ने दुनिया छोड़ दी तो मिल गई दुनिया मुझे ये नमाज़-ए-इश्क़ है कैसा अदब किस का अदब अपने पा-ए-नाज़ पर करने भी दे सज्दा मुझे कह के सोया हूँ ये अपने इज़्तिराब-ए-शौक़ से जब वो आएँ क़ब्र पर फ़ौरन जगा देना मुझे सुब्ह तक क्या क्या तिरी उम्मीद ने ता'ने दिए आ गया था शाम-ए-ग़म इक नींद का झोका मुझे देखते ही देखते दुनिया से मैं उठ जाऊँगा देखती की देखती रह जाएगी दुनिया मुझे जल्वा-गर है इस में ऐ 'सीमाब' इक दुनिया-ए-हुस्न जाम-ए-जम से है ज़ियादा दिल का आईना मुझे — Seemab Akbarabadi