Sulaiman Areeb

Sulaiman Areeb

@sulaiman-areeb

Sulaiman Areeb shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sulaiman Areeb's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

5

Likes

151

Shayari
Audios
  • Sher(3)
  • Ghazal(2)

Sher

ख़ुद अपने हाल पे रोती रही है ये दुनिया हमारे हाल पे दुनिया को क्यूँँ हँसी आए — Sulaiman Areeb
भेस क्या क्या न ज़माने में बनाए हम ने एक चेहरे पे कई चेहरे लगाए हम ने — Sulaiman Areeb
साथ कुछ दूर तिरे हम भी गए थे लेकिन अब कहाँ जाएँ कि ख़ुद हम भी नहीं साथ अपने — Sulaiman Areeb

Ghazal

भेस क्या क्या न ज़माने में बनाए हम ने एक चेहरे पे कई चेहरे लगाए हम ने इस तमन्ना में कि इस राह से तू गुज़रेगा दीप हर राह में हर रात जलाए हम ने दिल से निकली न ख़राश-ए-ग़म-ए-अय्याम की धूप तेरे नाख़ुन से कई चाँद बनाए हम ने दामन-ए-यार ने हक़ अपना जताया न कभी अश्क उमडे भी तो पलकों में छुपाए हम ने ख़ुद हुए ग़र्क़ ज़माने को भी ग़र्क़ाब किया एक आँसू से वो तूफ़ान उठाए हम ने तेरे पहलू से भी पहुँचे न तेरे पहलू तक फ़ासले क़ुर्ब के गो लाख घटाए हम ने चेहरे कत्बे सही कत्बों की इबारत पे न जा अभी लफ़्ज़ों से कहाँ पर्दे उठाए हम ने शे'र कहने से न महबूब न दुनिया ही मिली उम्र-भर शे'र कहे शे'र सुनाए हम ने — Sulaiman Areeb