Tasleem Fazli shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Tasleem Fazli's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
1
Content
1
Likes
4
Shayari
Audios
Ghazal
रफ़्ता रफ़्ता वो मिरी हस्ती का सामाँ हो गए पहले जाँ फिर जान-ए-जाँ फिर जान-ए-जानाँ हो गए
दिन-ब-दिन बढ़ती गईं उस हुस्न की रानाइयाँ पहले गुल फिर गुल-बदन फिर गुल-बदामाँ हो गए
आप तो नज़दीक से नज़दीक-तर आते गए पहले दिल फिर दिल-रुबा फिर दिल के मेहमाँ हो गए
प्यार जब हद से बढ़ा सारे तकल्लुफ़ मिट गए आप से फिर तुम हुए फिर तू का उनवाँ हो गए