Wahab Danish shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Wahab Danish's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
9
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
Nazm
ख़ाक के पुतलों में पत्थर के बदन को वास्ता इस सनम-ख़ाने में सारी उम्र मुझ से ही पड़ा
जब सफ़र की धूप में मुरझा के हम दो पल रुके एक तन्हा पेड़ था मेरी तरह जलता हुआ
जंगलों में घूमते फिरते हैं शहरों के फ़क़ीह क्या दरख़्तों से भी छिन जाएगा आलम वज्द का
नर्म-रौ पानी में पहरों टिकटिकी बाँधे हुए एक चेहरा देखता था बोलता सा आईना
ये सियाही ख़ून में इक रोज़ मिल जाएगी जब चौदहवीं का चाँद कमरे में उतर आए तो क्या