Waheed Arshi

Waheed Arshi

@waheed-arshi

Waheed Arshi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Waheed Arshi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

1

Likes

0

Shayari
Audios
  • Ghazal
गुलों को रंग सितारों को रौशनी के लिए
ख़ुदा ने हुस्न दिया तुम को दिलबरी के लिए

तुम्हारे रू-ए-मुनव्वर की ज़ौ में डूब गया
फ़लक पे चाँद जो निकला था हमसरी के लिए

सनम हज़ारों नए पत्थरों के अंदर ही
तड़प रहे हैं अभी फ़न्न-ए-आज़री के लिए

अरे ओ बर्क़-ए-तपाँ फूँक दे नशेमन को
तरस रहा हूँ गुलिस्ताँ में रौशनी के लिए

रह-ए-वफ़ा में मिरा कौन है जो हर सू से
ग़ुबार-ए-राह उठी है पयम्बरी के लिए

निकल पड़ा है जुनूँ थाम कर के दस्त-ए-वफ़ा
इक अजनबी का सहारा है अजनबी के लिए

जहाँ पे इश्क़ को सौदा-ए-ग़र्ज़ हो ऐ 'वहीद'
वही मक़ाम है उल्फ़त में ख़ुद-कुशी के लिए
Read Full
Waheed Arshi