Yaseen Barari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yaseen Barari's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
3
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
मोहब्बत करने वालों की इनायत भी ज़रूरी है जो है सच्ची मोहब्बत तो सदाक़त भी ज़रूरी है
मुसलमाँ हो कि हिन्दू हो यहूदी हो कि ईसाई ख़ुदा के एक इक बंदे पे ताअ'त भी ज़रूरी है
गुनह कोई अगर हो जाए तुम से जाने अनजाने बहाना अश्क तुम बेहद नदामत भी ज़रूरी है
ख़ुदा का वास्ता ज़ालिम को दे कर पहले समझाओ जो न माने किसी से तो अदावत भी ज़रूरी है
ज़माने भर के शोबों में सबक़ ईमान का देना अगर है सुर्ख़-रू होना सदाक़त भी ज़रूरी है
निकल आओ ग़म-ए-ज़ब्त-ए-अलम से आज फिर 'यासीन' मज़ालिम ढाने वालों से बग़ावत भी ज़रूरी है