Yasir Abbas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Yasir Abbas's shayari and don't forget to save your favorite ones.
Followers
0
Content
1
Likes
0
Shayari
Audios
Ghazal
हसीं ख़याल जो पैहम उन्हें सताने लगे वो बे-ख़ुदी से मिरी शाइरी सुनाने लगे
बड़े ग़ुरूर से कहते थे याद आती नहीं गए जो हिज्र की वादी तो गिड़गिड़ाने लगे
दिया पयाम भी क़ासिद को बे-क़रारी में लिया था नाम कि दो होंट कपकपाने लगे
हमारा ज़िक्र गवारा न था कभी जिन को हमारी बात पे हौले से मुस्कुराने लगे
मुझे सुख़न भी लगा ऐन अपना इल्हामी मिरी ग़ज़ल जो वो महफ़िल में गुनगुनाने लगे