Meaning of

विश्वास

vishwas • وشواس

विश्वास; भरोसा; आस्था

faith; trust; belief

اعتماد; بھروسہ; یقین

Sanskrit

बहुत बेचैन होता हूँ तो इक तस्वीर देखूँ मैं
लकीरों पर नहीं विश्वास क्या तक़दीर देखूँ मैं

1

Download Image

गुमान है या किसी विश्वास में है
सभी अच्छे दिनों की आस में है

ये कैसा जश्न है घर वापसी का
अभी तो राम ही वनवास में है

66

Download Image

तुम जितना तो कोई मुझ को ख़ास नहीं
लेकिन फिर भी क्यूँ तुम को विश्वास नहीं

मुझ सेे बेहतर लड़का तो मिल जाएगा
लेकिन मेरी माँ से बेहतर सास नहीं

45

Download Image

पेट में दाना नहीं उपवास ले कर क्या करें
मर चुके प्यासे परिंदे प्यास ले कर क्या करें

सार्वभौमिक सत्य है ये मृत्यु का आना है तय
मछलियाँ बगुलों से फिर विश्वास ले कर क्या करें

33

Download Image

जिन लोगों पर मैं विश्वास जताता हूँ
उन लोगों से ही धोखा खा जाता हूँ

मैं ने लोगों के चेहरे पढ़ रक्खे हैं
फिर भी उन की बातों में आ जाता हूँ

9

Download Image

कोई गर शक हो तो फिर आज़माकर देख लेना तुम
कभी इस प्यार के सागर में आ कर देख लेना तुम

मुझे विश्वास है मेरी मोहब्बत पर सुनो इतना
मुझे गर भूल पाओ तो बुला कर देख लेना तुम

3

Download Image

कभी हम को रही तुम सेे उसी इक आस ने लूटा
कभी तुम पर किया हम ने उसी विश्वास ने लूटा

तुम्हारे साथ अपनी ज़िंदगी को जी रहा था मैं
तुम्हारे बा'द मुझ को है मेरी हर साँस ने लूटा

3

Download Image

जिन लोगों पर मैं विश्वास जताता हूँ
उन लोगों से ही धोखा खा जाता हूँ

मैं ने लोगों के चेहरे पढ़ रक्खे हैं
फिर भी उन की बातों में आ जाता हूँ

3

Download Image

एक दिन साथ होंगे ये विश्वास है
और ये विश्वास ही आख़िरी आस है

3

Download Image

उस को जो मेरे प्यार पे विश्वास नहीं है
ख़ुद मुझ को मेरे प्यार पे शक होने लगा है

1

Download Image

बहुत बेचैन होता हूँ तो इक तस्वीर देखूँ मैं
लकीरों पर नहीं विश्वास क्या तक़दीर देखूँ मैं

1

Download Image

गुमान है या किसी विश्वास में है
सभी अच्छे दिनों की आस में है

ये कैसा जश्न है घर वापसी का
अभी तो राम ही वनवास में है

66

Download Image

विश्वास एक गहरी भरोसे और आस्था का भाव प्रस्तुत करता है, जो अक्सर व्यक्तिगत संबंधों या आध्यात्मिक विश्वासों में निहित होता है। यह उन अदृश्य बंधनों का प्रतीक है जो लोगों को एक साथ रखते हैं, सुरक्षा और आशा की भावना प्रदान करते हैं।

कवि विश्वास का उपयोग निष्ठा और आस्था के विषयों को खोजने के लिए करते हैं। यह अक्सर संदेह और विश्वासघात के विपरीत होता है, अडिग विश्वास में मिलने वाली शक्ति को उजागर करता है। यह प्रेम, मित्रता और आध्यात्मिक यात्राओं के बारे में छंदों में दिखाई देता है।

विश्वास वह शांत शक्ति है जो दिलों को जोड़ती है। यह हमें अनिश्चितता की दुनिया में विश्वास की स्थायी शक्ति की याद दिलाता है।