Ajay Pahadiya

Ajay Pahadiya

@Ajaypahadiya

Ajay Pahadiya shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ajay Pahadiya's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

6

Likes

20

Shayari
Audios
  • Sher(5)
  • Nazm(1)

Sher

थी हथेली में बड़ी गहरी उदासी की लकीर था नसीबों में लिखा तेरा भी जाना छोड़ कर — Ajay Pahadiya
आइना ही उदास है शायद मैं तो ऐसा नज़र नहीं आता — Ajay Pahadiya
दुनिया जो कुछ भी कहती है, कब सुनते हैं बस इस शोर से तेरी आवाज़ें चुनते हैं — Ajay Pahadiya
वो मिलेगा आज जब सोचा तो कितने ख़ुश हुए आ गया तो दिल को उस की हर ख़ता याद आ गई — Ajay Pahadiya
तेरी आँखों में कोई देख न ले चेहरा मेरा मेरे चेहरे पे तेरा नाम न पढ़ ले कोई — Ajay Pahadiya

Nazm

"ख़त एक उदास लड़की के नाम" चाँद शब बह गया नदी में कल तुम ने समझा था वो तुम्हारा है हम नहीं कहते थे "फ़रेबी है" तुम ने भी किस का ऐतिबार किया वक़्त मरहम है सारे ज़ख़्मों का तुम भी हर दर्द भूल जाओगी रात भर जागना तो ठीक नहीं अपनी आँखों पे कुछ तरस खाओ हम नहीं कहते भूल जाओ, बस याद इतना रखो कि जी पाओ और ये लोग ये तो हैं पागल तुम ने तो ये जहाँ बचाना है चाँद सूरज से आगे की लड़की क्या हुआ चाँद इक चला भी गया कोई वो आख़िरी मंज़िल तो नहीं ख़त्म उस पर सफ़र हुआ तो नहीं और भी ख़्वाब देखे हैं तुम ने कुछ तो सोचो कि उन का क्या होगा मत सुनो, कुछ भले कहे दुनिया इस की बातों में कुछ नहीं रक्खा तुम को लड़नी है जंग और कई तुम ने हर ताज जीत लाना है और ये लोग ये तो हैं पागल तुम हो जिस ने जहाँ बचाना है — Ajay Pahadiya