Neeraj Saroha

Neeraj Saroha

@Neeraj_Saroha

Neeraj Saroha shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Neeraj Saroha's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

8

Likes

33

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm

Sher

दिन रात ग़मों की परछाई रहती है मेरे कमरे में बस अब तन्हाई रहती है — Neeraj Saroha
ख़ुशी भी नहीं है और घर भी ख़ाली है तुम्हारे बिना क्या होली क्या दीवाली है — Neeraj Saroha
कितनो का दुख उठाया है पँखो ने उदासी का इलाज बताया है पँखो ने — Neeraj Saroha

Nazm

"दरख़्त और तुम" वो दरख़्त जो तुम ने लगाए थे अब वो बड़े हो गए है उन पर मीठे मीठे फल भी लगने लगे है बिल्कुल तुम्हारे लहजे की तरह इन दरख़्तों में अक्सर मैं ने तुम्हें पाया है जब जब तुम मुझ सेे मिलने आते थे तो हम ऐसे ही किसी दरख़्त की छाँव के नीचे बैठ जाया करते थे अब जब भी मैं इन दरख़्तों के पास आता हूँ तो मुझे यही महसूस होता है कि तुम मेरे साथ ही हो तुम्हारे जाने के बा'द भी इन दरख़्तों ने मुझे तुम्हारे पास ही रखा है इन दरख़्तों का एहसान मैं पूरी उम्र नहीं उतार सकता मैं अब यही चाहता हूँ कि इन दरख़्तों को मेरी भी उम्र लग जाए क्योंकि अगर मेरे बा'द कोई मेरे जैसा ही उदासी भरा इंसान इन्हें मिले तो ये सब मिल कर उस को सम्भाल सकें — Neeraj Saroha