Vinay Khandelwal

Vinay Khandelwal

@Vinaykhandelwal

Vinay Khandelwal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vinay Khandelwal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

25

Likes

142

Shayari
Audios
  • Sher(25)

Sher

वो अब जाने आगे उस को क्या करना है वैसे भी अब मैं ने लड़ना छोड़ दिया है — Vinay Khandelwal
तेरे पास ना जाने कैसे कैसों की हमदर्दी है मेरा तो बस तू ही रब था तू ने वो भी छीन लिया — Vinay Khandelwal
बातों से तो उस की कोई एक न माने बोसा देकर जाने कैसे बहलाती था — Vinay Khandelwal
उस को कभी दे रक्खा था बस इसीलिए अब तक मेरा एक ही नंबर चालू है — Vinay Khandelwal
पाने को हम पा सकते थे सारी ख़ुशियाँ तेरे पीछे दुनिया हारे हुई मोहब्बत — Vinay Khandelwal
आँखें नम देखेंगे तो सौ बात करेंगे तेरी चुनरी ओढ़ तू मुझ को रोने दे — Vinay Khandelwal
तेरी सूरत रब का चरबा मेरी भी औकात बता दो — Vinay Khandelwal
सीरत से है नफ़रत उस की प्यारी सी है हँसी मगर — Vinay Khandelwal
हम भी रुक कर हाथ मिलाए तुम भी हँसकर शरमाना — Vinay Khandelwal
रात से मुझ को बैर नहीं है याद से तेरी डरता हूँ बस — Vinay Khandelwal
तुझ को मेरी आमद की अब क्या ही चिंता लोग रखे हैं तू ने अब तो नए-नवेले — Vinay Khandelwal
हम को भी है एक जहाँ का सारा ग़म उस को भी कोई बात सताए, क्या कीजे — Vinay Khandelwal
ये गर्दिश ये मौसम ये राहें पुरानी मोहब्बत में भीगी ये आहें पुरानी — Vinay Khandelwal
सारी बातें छोड़ तू मुझ को रोने दे ये रिश्ता भी तोड़ तू मुझ को रोने दे — Vinay Khandelwal
तेरा मैं हूँ भले खिलौना मेरी तू अरदास रहेगी — Vinay Khandelwal
तेरे मेरे अश्कों को बोतल में भर कर रखना है काम किसी दिन आएँगे जब बात हमारी निकलेगी — Vinay Khandelwal
ये रातें कैसी राइगानी में कट रही है बची खुची सांसे भी पानी में कट रही है — Vinay Khandelwal