Aman Alfaaz

Aman Alfaaz

@amanalfaaz

Aman Alfaaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aman Alfaaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

15

Likes

0

Shayari
Audios
  • Sher(14)
  • Ghazal(1)

Sher

तबाह कर के तमाम चैन-ओ-सुकून मेरा वो शहर भर में मुझे सितमगर बता रहे हैं — Aman Alfaaz
चले आओ मेरे दिलबर कि अब गुलशन सँवर जाए तुम्हारे साथ मेरा दिल भी शबनम सा निखर जाए — Aman Alfaaz
कहते हैं क्या ही मिलेगा तुझे ये अब कर के पूछता हूँ मैं तुम्हें क्या मिला है सब कर के — Aman Alfaaz
है 'अमन' गुल-ज़मीं से जो बरहम फिर भी काँटों में अपनी वफ़ा है — Aman Alfaaz
तुम पास नहीं लेकिन तस्वीर तुम्हारी है हर शाम इन आँखों ने नम हो के गुज़ारी है — Aman Alfaaz
क़त्ल जो शीरीं-ज़बानी से करे ऐसे मीठे नर्म ख़ंजर देखे हैं — Aman Alfaaz
जी रहे हैं मगर अज़िय्यत में साँस आबाद सी नहीं आती — Aman Alfaaz
इक सराब-ए-राह में बे-क़रार ही रहा मंज़िलों की चाह में इंतिज़ार ही रहा — Aman Alfaaz
ऐ दिल-ए-लर्ज़ां ठहर थोड़ा सुकून-ए-जाँ में आ बीते वक़्तों की मुहब्बत को ज़रा तू याद कर — Aman Alfaaz
दर्द-ए-वीरानी मेरे चारों तरफ़ है आँसू बन कर आँख से बहना न आया — Aman Alfaaz
अहल-ए-दुनिया में हमें रहना न आया हाल-ए-दिल उन को कभी कहना न आया — Aman Alfaaz
दीदा-ए-नम ने वो मंज़र देखे हैं ग़म में बहते दो समुंदर देखे हैं — Aman Alfaaz
रात भर इस क़दर सिसकते हैं आह आज़ाद सी नहीं आती — Aman Alfaaz

Ghazal