Arbab Shaz

Arbab Shaz

@arbabkasukhan

Arbab Shaz shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Arbab Shaz's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

45

Likes

6

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अंजाम में होगी जीत हथियार बदलने से इंसान बदलता है किरदार बदलने से — Arbab Shaz
तुम्हारी याद ने मजबूर कर दिया वर्ना तुम्हारा ज़िक्र न होता न हम यहाँ आते — Arbab Shaz
ऐ दोस्त मिरे इश्क़ का अंदाज़ अलग है उस ताज से क्या लेना कि मुमताज़ अलग है — Arbab Shaz
सोच कर जिस को दिल धड़कता है दिल की आवाज़ वो सुनी ही नहीं — Arbab Shaz
उस ने बचा के मुझ से नज़र ख़ुद-कुशी की है मुझ से ही बे-वफ़ाई मिरी ज़िंदगी की है — Arbab Shaz
ख़्वाहिश बहुत है जा के लग जाऊँगा गले से बरसों से ज़ीस्त मुझ को आवाज़ दे रही है — Arbab Shaz
हिस्से में आया हिज्र तो फ़न में उलझ गए ज़ाया'' न कर के वक़्त सुख़न में उलझ गए — Arbab Shaz
गुलाब हाथ में देकर मैं ख़ार माँगूँगा कुछ ऐसे ही मेरे हिस्से का प्यार माँगूँगा — Arbab Shaz
चलो कि वक़्त है महफ़िल से लौट जाने का हयात ख़त्म हुई शाम हो गया अरबाब — Arbab Shaz
जी करे फूल से ख़ुशबू के मआ'नी पूछूँ बाग़ में जाऊँ तो दरबान नज़र आता है — Arbab Shaz
सौ अक्स अगर देखने का शौक़ है 'अरबाब' शीशे की तरह आप बिखर क्यूँँ नहीं जाते — Arbab Shaz
सोचते हुए मिरी हयात कट गई इल्म जब हुआ तो देखा रात कट गई — Arbab Shaz
देते नहीं वो कहने कहना तो चाहता हूँ आँखों से अश्क बन के बहना तो चाहता हूँ — Arbab Shaz
मिरी ज़िंदगी तू किधर गई कि तिरा पता नहीं मिल रहा मुझे तेरे साथ ही चलना है कोई रास्ता नहीं मिल रहा — Arbab Shaz
इस राह-ए-ज़िंदगी में वक़्त-ए-सफ़र से पहले है मशवरा ज़रूरी अहल-ए-नज़र से पहले — Arbab Shaz
हर मोड़ पे दुनिया में ज़रा चलना सँभल कर शैतान यहाँ घूमते हैं भेस बदल कर — Arbab Shaz

Ghazal