Ashok Rawat

@ashok-rawat

Ashok Rawat shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashok Rawat's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

2

Likes

29

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

प्यार मोहब्बत सीधे-सादे रस्ते हैं कोई इन पर चलने को तैयार नहीं — Ashok Rawat

Ghazal

मौसम पर मन का कोई अधिकार नहीं बादल हैं पर बारिश के आसार नहीं बस्ती में कुछ लोग न मारे जाते हों याद हमें ऐसा कोई त्यौहार नहीं प्यार मोहब्बत सीधे-सादे रस्ते हैं कोई इन पर चलने को तैयार नहीं सब मन की कमज़ोरी होती है वरना गिर न सके ऐसी कोई दीवार नहीं लोगों से उम्मीद नहीं सच बोलेंगे सच सुनने को जब कोई तैयार नहीं हार उसूलों की की ख़ातिर तो है मंज़ूर जीत हमें पर शर्तों पर स्वीकार नहीं जाने क्यूँ अब शाइ'र के होंठों पर भी दिल को छू लेने वाले अश'आर नहीं सब मन की कमज़ोरी होती है वरना गिर न सके ऐसी कोई दीवार नहीं लोगों से उम्मीद नहीं सच बोलेंगे सच सुनने को जब कोई तैयार नहीं हार उसूलों की की ख़ातिर तो है मंज़ूर जीत हमें पर शर्तों पर स्वीकार नहीं जाने क्यूँ अब शाइ'र के होंठों पर भी दिल को छू लेने वाले अश'आर नहीं — Ashok Rawat