Ateeq Allahabadi

Ateeq Allahabadi

@ateeq-allahabadi

Ateeq Allahabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ateeq Allahabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

4

Likes

173

Shayari
Audios
  • Sher(3)
  • Ghazal(1)

Sher

होंटों पर इक बार सजा कर अपने होंट उस के बा'द न बातें करना सो जाना — Ateeq Allahabadi
प्यार का रिश्ता ऐसा रिश्ता शबनम भी चिंगारी भी या'नी उन सेे रोज़ ही झगड़ा और उन्हीं से यारी भी — Ateeq Allahabadi
ज़िक्र तबस्सुम का आते ही लगते हैं इतराने लोग और ज़रा सी ठेस लगी तो जा पहुँचे मयख़ाने लोग — Ateeq Allahabadi

Ghazal

चंद लम्हों को सही था साथ में रहना बहुत एक बस तेरे न होने से है सन्नाटा बहुत ज़ब्त का सूरज भी आख़िर शाम को ढल ही गया ग़म का बादल बन के आँसू रात भर बरसा बहुत दुश्मनों को कोई भी मौक़ा न मिलने पाएगा दोस्तों ने ही मिरे बारे में है लिक्खा बहुत मैं खरा उतरा नहीं तेरे तक़ाज़े पर कभी ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी तुझ से हूँ शर्मिंदा बहुत बस अना के बोझ ने नज़रें मिरी उठने न दीं उस की जानिब देखने को जी मिरा चाहा बहुत मैं ने पूछा ये बता मुझ से बिछड़ने का तुझे कुछ क़लक़ होता है क्या उस ने कहा थोड़ा बहुत घर हमारा फूँक कर कल इक पड़ोसी ऐ 'अतीक़' दो घड़ी तो हँस लिया फिर बा'द में रोया बहुत — Ateeq Allahabadi