Ayush Charagh

Ayush Charagh

@ayush-charagh

Ayush Charagh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ayush Charagh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

2

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

इस का अपनी ही रवानी पर नहीं है इख़्तियार ज़िंदगी शिव की जटाओं में है गंगा की तरह — Ayush Charagh

Ghazal

दिल हमारा हो गया वीरान सहरा की तरह मर गया प्यासा यहाँ हर ख़्वाब चिड़िया की तरह इस का अपनी ही रवानी पर नहीं है इख़्तियार ज़िंदगी शिव की जटाओं में है गंगा की तरह हर मुक़दमा दे रहा है जिस्म पर कोड़े हज़ार मैं अदालत में रखा हूँ पाक गीता की तरह या तो कोई चाहने वाला यहाँ मेरा न हो और कोई हो तो हो राधा या मीरा की तरह ज़िंदगी मेरी अब उस की क़ब्र में महफ़ूज़ है वो जो मेरे दिल में रहता है तमन्ना की तरह एक दिन मुमकिन है मैं इस्लाम का चेहरा बनूँ दरमियाँ लोगों के हूँ फ़िलहाल चर्चा की तरह दाग़ हैं जान-ओ-जिगर में दिल बना है आग से 'मीर' हूँ पर हैं मिरे अश'आर 'सौदा' की तरह — Ayush Charagh