Fasih Akmal

Fasih Akmal

@fasih-akmal

Fasih Akmal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fasih Akmal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

2

Likes

115

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

उम्र भर मिलने नहीं देती हैं अब तो रंजिशें वक़्त हम से रूठ जाने की अदा तक ले गया — Fasih Akmal

Ghazal

चश्म-ए-हैरत को त’अल्लुक़ की फ़ज़ा तक ले गया कोई ख़्वाबों से मुझे दश्त-ए-बला तक ले गया टूटती परछाइयों के शहर में तन्हा हूँ अब हादसों का सिलसिला ग़म-आश्ना तक ले गया धूप दीवारों पे चढ़ कर देखती ही रह गई कौन सूरज को अँधेरों की गुफा तक ले गया उम्र भर मिलने नहीं देती हैं अब तो रंजिशें वक़्त हम से रूठ जाने की अदा तक ले गया इस क़दर गहरी उदासी का सबब खुलता नहीं जैसे होंटों से कोई हर्फ़-ए-दु'आ तक ले गया जाने किस उम्मीद पर इक आरज़ू का सिलसिला मुझ से पैहम दूर होती इक सदा तक ले गया ख़ाक में मिलते हुए बर्ग-ए-ख़िज़ाँ से पूछिए कौन शाख़ों से उसे ऊँची हवा तक ले गया — Fasih Akmal