Fauzan Aoon Azmi

Fauzan Aoon Azmi

@fauzanjairajpuri

Fauzan Aoon Azmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fauzan Aoon Azmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

3

Likes

10

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

उस की तस्वीर तेरे फ़ोन में होगी लेकिन उस की तस्वीर को काग़ज़ पर बना सकते हो? — Fauzan Aoon Azmi
इक रोज़ कर रहा था तेरे हुस्न का बयान हर शख़्स माँगने लगा आँखें उधार में — Fauzan Aoon Azmi

Ghazal

जब अँधेरा ही फ़क़त आया नज़र हर सू मुझे उस अँधेरी रात मेरा मिल गया जुगनू मुझे आज मुश्किल से मिला है आप पर क़ाबू मुझे अपने आँखों का ज़रा सिखलाइए जादू मुझे घेर ले चारो तरफ़ से फूल की ख़ुशबू मुझे बज़्म में गर हो मुयस्सर आप का पहलू मुझे मैं हूँ नाबीना बताए कोई क्या आता है वो आ रही है इस तरफ़ से आज उस की बू मुझे है मेरी ख़्वाहिश यतीमों का बनूँ मैं आसरा और दे दे ज़िन्दगी तू और दे बाज़ू मुझे दे दिया मुझ को ग़म-ए-हिजरां के हाथो में तमाम ये बता किस मुँह से अपना अब कहेगा तू मुझे बा'द मुद्दत देख कर के देखता ही रह गया भूल ही बैठा हो जैसे कर को वो मदऊ़ मुझे वक्त-ए-रुख़्सत आबदीदा हो ना जाऊँ ढाँप ले तेरी जानिब खींचते हैं क्यौं तेरे गेसू मुझे क्या तेरी नज़रों में इस से नीम तर अच्छा हूँ मैं जितना अच्छा लग रहा है ऐ परी रू तू मुझे मैं तेरे कमरे में लटकी सीनरी में क़ैद हूँ रोज़ तुझ से बोलता हूँ पास आ कर छू मुझे नाख़ुदा-ए-जी़स्त उस ने मुझ को अपना मान कर मोःतमिद हो कर दिया है नाव का चप्पू मुझे सोच कर खु़श होता हूँ मैं देख कर के ग़म-ज़दा कितने मानीख़ेज़ लगते हैं तेरे आँसू मुझे चश्म-ए-जाना से मिला फ़ौज़ान फ़न्ने शा'इरी पैकर-ए-जाना के हसरत में मिली उर्दू मुझे — Fauzan Aoon Azmi