Irshad Khan Sikandar

Irshad Khan Sikandar

@irshad-khan-sikandar

Irshad Khan Sikandar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Irshad Khan Sikandar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

3

Likes

178

Shayari
Audios
  • Sher(2)
  • Ghazal(1)

Sher

बूढ़ी माँ का शायद लौट आया बचपन गुड़ियों का अम्बार लगा कर बैठ गई — Irshad Khan Sikandar

Ghazal

बंद दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं चंद सज्दों से तेरी ज़ात में शामिल हुआ मैं खींच लाई है मोहब्बत तेरे दर पर मुझ को इतनी आसानी से वर्ना किसे हासिल हुआ मैं मुद्दतों आँखें वज़ू करती रहीं अश्कों से तब कहीं जा के तेरी दीद के क़ाबिल हुआ मैं जब तेरे पाँव की आहट मेरी जानिब आई सर से पा तक मुझे उस वक़्त लगा दिल हुआ मैं जब मैं आया था जहाँ में तो बहुत आलिम था जितनी ता'लीम मिली उतना ही जाहिल हुआ मैं फूल से ज़ख़्म की ख़ुश्बू से मोअत्तर ग़ज़लें लुत्फ़ देने लगीं और दर्द से ग़ाफ़िल हुआ मैं मोजज़े इश्क़ दिखाता है 'सिकंदर' साहब चोट तो उस को लगी देखिए चोटिल हुआ मैं — Irshad Khan Sikandar