Kamran Abbas

Kamran Abbas

@kamranabbasnaqvi0786

Kamran Abbas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kamran Abbas's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

18

Likes

18

Shayari
Audios
  • Sher

Sher

उस की हिजरत की रात देर तलक तन्हा देखा है मैं ने आधा चाँद — Kamran Abbas
सियाह रात में माह-ए-कमाल आया है वफ़ा के नाम पर उन का ख़याल आया है — Kamran Abbas
हसरत तमाम उम्र की सीने में रह गई जाते हुए भी मुझ से वो मिल कर नहीं गया — Kamran Abbas
ज़िंदगी इस तरह गुज़री है ग़मों के दरमियाँ दर्द थे इतने कि मेरा मुस्कुराना रह गया — Kamran Abbas
ख़ंजर गले पे रख के मोहब्बत के नाम का धड़कन वफ़ा की रोक दी ज़ालिम मिज़ाज ने — Kamran Abbas
कोई पूछे तो ज़रा क्या है ये अंदाज़-ए-सुख़न लहजा शीरीं है मगर ज़ख़्म लगे जाते हैं — Kamran Abbas
दिल के एक गोशे में तीरगी है यादों की और इस ज़माने में चार सू उजाला है — Kamran Abbas
अश'आर अधूरे हैं किरदार अधूरे हैं मिलने के लिए आओ घर-बार अधूरे हैं — Kamran Abbas
तीरगी बैठी है मेरे घर में और तो हर तरफ़ उजाले हैं — Kamran Abbas
मुझ को ख़बर नहीं है कहाँ खो गया हूँ मैं हाँ इतना जानता हूँ तेरा हो गया हूँ मैं — Kamran Abbas
रफ़्ता रफ़्ता बुझ रहा है शौक़-ए-उल्फ़त का चराग़ ज़िन्दगी की राह में अब तीरगी होने को है — Kamran Abbas
वो मुझ से दूर हुआ मेरे पास आते हुए अँधेरा हो गया घर में दिया जलाते हुए — Kamran Abbas
यादों के कारवाँ में मुसलसल सफ़र किया तब जाके हम ने आज दिसंबर बसर किया — Kamran Abbas
तुम मुझ से हो ख़फ़ा या दिल तुम से गुरेज़ाँ है नज़दीकियों में अपनी सदियों की दूरियाँ हैं — Kamran Abbas
रात भर दीदा-ए-पुर-नूर से मुख़ातिब थे फ़ज्र होते ही हमें तीरगी नज़र आई — Kamran Abbas
टूटे सपनों से मुझे रोज़ घुटन होती है साँस लेता हूँ तो सीने में चुभन होती है — Kamran Abbas
आवाज़ दे रहा है मुझे एक उदास दिल यादों की सुन रहा हूँ सदा मुद्दतों के बा'द — Kamran Abbas
दिल की गहराई से पलकों के किनारे आ कर हम ने अश्कों को बहुत शोर मचाते देखा — Kamran Abbas