Meharban Amrohvi

Meharban Amrohvi

@meharban-amrohvi

Meharban Amrohvi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Meharban Amrohvi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

2

Likes

62

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(1)

Sher

रखते हैं मोबाइल में मोहब्बत की निशानी अब फूल किताबों में छुपाया नहीं करते — Meharban Amrohvi

Ghazal

जो सामने तूफ़ान के आया नहीं करते हम ऐसे चराग़ों को जलाया नहीं करते जो सुन के उड़ा देते हों हर बात हँसी में अहवाल उन्हें दिल के सुनाया नहीं करते किस तरह फले-फूले मोहब्बत ये हमारी वो रूठ तो जाते हैं मनाया नहीं करते रखते हैं मोबाइल में मोहब्बत की निशानी अब फूल किताबों में छुपाया नहीं करते तादाद सितारों की ज़ियादा तो है लेकिन सूरज के मुक़ाबिल कभी आया नहीं करते रिज़वान बने बैठे हैं वो लोग यहाँ पर जो पैर कभी माँ के दबाया नहीं करते कहते हैं बड़े बूढे की घट जाती हैं इज़्ज़त हर रोज़ किसी के यहाँ जाया नहीं करते — Meharban Amrohvi